फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लाइसेंसी असलहे जमा कराने में लालगंज पुलिस फिसड्डी

लाइसेंसी असलहे जमा कराने में लालगंज पुलिस फिसड्डी

Tue, 02 Apr 2019 11:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंसी असलहे जमा कराने में लालगंज पुलिस फिसड्डी
लाइसेंसी असलहे जमा कराने में लालगंज पुलिस फेल
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी जमा नहीं हुए 700 शस्त्र
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। आचार संहिता लागू होने के बाद शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले की पुलिस लाइसेंसी असलहे जमा कराने में जुटी है। लेकिन जिले की सबसे बड़ी कोतवाली सर्किल में फिसड्डी साबित हुई। यहां चुनाव आयोग के निर्देश के बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराए जा सके हैं।
लोक सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस अफसरों द्वारा लाइसेंस असलहे जमा कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन आचार संहिता लागू होने बाद लालगंज सर्किल के थानों में पुलिस की रफ्तार अभी धीमी दिखाई दे रही है। कोतवाली क्षेत्र में कुल 1551 लोगों ने लाइसेंसी असलहा ले रखा है। जिसमें पुलिस अभी तक सिर्फ 879 असलहे ही जमा करा सकी है। लालगंज सर्किल के अन्य थानों में लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा रहे हैं। सांगीपुर थाना क्षेत्र में कुल 394 शस्त्रधारक हैं, जिसमें अभी तक महज 221 असलहे ही जमा कराए जा सके हैं। जबकि उदयपुर इलाके में 312 लोगों ने शस्त्र लाइसेंस ले रखा है। यहां भी 168 असलहे ही जमा हुए हैं। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में भी प्रगति संतोषजनक नहीं है। यहां कुल 427 लोगों के पास असलहों का लाइसेंस है, जिसमें से सिर्फ 217 लाइसेंस ही जमा हो सका है। लाइसेंसी असलहे जमा कराने का यह आंकड़ा मार्च महीने तक का है। अधिसूचना जारी होने के माह भर बीतने के बाद भी पुलिस का यह हाल है। इसे देखकर नहीं लगता की सर्किल की पुलिस चुनाव तक शत प्रतिशत असलहे जमा कराने में कामयाब होगी।
विज्ञापन


चार पर मारपीट, चोरी का केस दर्ज
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के अझारा निवासी महावीर पुत्र लवकुश का आरोप है कि गांव के ही मुनेश्वर, वंशीलाल, हरिदीप व ननकुल्ला ने बीते 23 मार्च को रंजिश में मारापीटा। आरोपी उसके घर के सामने रर्खी इंट भी चोरी कर ले गए। शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के पास जाने की जिद में किशोरी ने किया हंगामा
घंटों मान-मनौवल के बाद मां के साथ लौटी अपने घर
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। प्रेमी से मिलने घर से निकली किशोरी ने घटों हंगामा किया। पुलिस व लोगों के समझाने पर वह मां के साथ घर लौटने को तैयार हुई। उसके घर जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
लालगंज कोतवाली के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का चंडीगढ़ में रहने वाले युवक से प्रेम चल रहा था। मंगलवार को वह घर से मोबाइल व पैसा चोरी कर प्रेमी से मिलने भाग निकली। वह सगरासुंदरपुर बाजार में बस का इंतजार करते हुए प्रेमी से मोबाइल पर घर छोड़कर भाग निकलने की बात कर रही थी। उसकी घर से चुपके से भागने की बात बाजार में लोगों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने किशोरी का पकड़ लिया और पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाया। परिजन उसे ले जाने के लिए पहुंचे लेकिन किशोरी प्रेमी से मिलने जाने की जिद पर अड़ गई। घंटों मान मनौवल व पंचायत के दौरान पुलिस व ग्रामीणों ने उसे समझा बुझाकर किसी तरह घर जाने को तैयार किया। पहले तो इंकार करती रही, लेकिन बाद में अपनी मां के साथ घर लौट गई। किशोरी के घर लौटने के बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का केस
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के छेमर सरैया निवासी चंद्रभान की पत्नी हीरावती का आरोप है कि बीती 21 मार्च को गांव के ही विपिन व श्रवण ने रंजिश के चलते उसे लाठी डंडों से मारापीटा। हमलावरों ने घर में रखे कीमती सामानों में तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है।


काव्य पाठ से सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार
लालगज(ब्यूरो)। अझारा स्थित श्याम नगर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कविताओं के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर जमकर प्रहार किया। परवाना प्रतापगढ़ी के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पवन प्रखर, संतोष सिंह, अरुण रत्नाकर, गीतेश यादव, लवलेश यदुवंशी, मिठाई लाल, अंजनी अमोघ ने काव्य पाठ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजक अभय द्विवेदी की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार अनीश देहाती का सारस्वत सम्मान किया। संचालक अनूप द्विवेदी ने अतिथियों व साहित्यकारों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र, जय प्रकाश पांडेय, अजय आशीष, प्रियम, जिगर, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed