{"_id":"5b3cc54b4f1c1bc3248b46af","slug":"151530709323-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते से बचने के फेर में चली गई युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुते से बचने के फेर में चली गई युवक की जान
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों से बचने के चक्कर में एक युवक की बाइक बेकाबू होकर पलट गई। सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम में मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
नगर कोतवाली के बेगमवार्ड निवासी एहसान (25) पुत्र म. गुफरान बंगलौर में बी.कॉम करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता गुफरान का कुछ दिनों पहले इंतकाल हो गया। इसके कारण वह घर चला आया था। बुधवार को भोर में फजिर की नमाज पढ़ने के बाद बाइक लेकर वह स्टेशन की ओर निकला था। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे से होते हुए वह बाबागंज पुराना मालगोदाम रोड तिराहे के पास पहुंचा। तभी उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों से बचने के लिए एहसान ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान उसकी बाइक कीचड़ में फिसल गई। एहसान जब तक संभलता, इसके पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। एहसान भी सिर के बल पर गिर पड़ा। इस बीच उधर से निकल रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने घायल एहसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। खबर मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।