फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव

रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव

Mon, 02 Jul 2018 06:08 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
राजगढ़। नित्य क्रिया के लिए घर से निकले युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। यह खबर मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाली के कुसमी निवासी मो. नफीस (46) भोर में घर से शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। इस बीच वह इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। इस बीच रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया और सभी रोते हुए घटनास्थल की ओर भागे। सूचना फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नफीस मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed