फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   15 injured in beating

विवाद में में जमकर हुई मारपीट, चले ईट पत्थर में 15 लोग घायल

Sat, 10 Nov 2018 12:10 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 10 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। बाघराय थाना क्षेत्र के रामदासपटटी गांव मे आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से  बाबूलाल (65), संतोष (36),  अंजनी (30), सीर्ता (30), नीता (32), मनोज (35) व दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश (33), जयप्रकाश (36) घायल हो गये।
विज्ञापन


सभी को इलाज के लिए सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने संतोष व बाबूलाल यादव को जिलाचिकितसालय रेफर कर दिया। इसी क्त्रस्म मे बारौ गांव में नाली बंद करने के विवाद को लेकर दो पक्षो में लाठीडंडे चले। इसमें एक पक्ष से अवधेश यादव (40), राकेर्श (35),  कुसुमादेवी (35) व दूसरे पक्ष से यशोदा (65), सुनीता देर्वी (30), धर्मेंद्र कुमार (25) घायल हो गये। सभी का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है। पुलिस ने दोनो पक्षो से मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर मानिकपुर के अहिरन के पुरवा निवासी किशन यादव एवं शिव मिश्र के बीच पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों से ईट पत्थर चलने लगे। इसमे किशन यादव पुत्र राधेश्याम यादव का सिर फट गया। उधर दूसरे पक्ष के राम नरेश ने तहरीर देकर कहा है कि पुरानी रंजिश में मारपीट की गई। इसमें सौरभ पुत्र शिवभीख व सरजी सुत दिनेश को भी पीटा गया। इसके साथ ही राम भवन की पत्नी  पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही हवाई फायरिंग भी की र्गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed