{"_id":"5c7eb7a7bdec22146e0f8c1d","slug":"141551808423-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलियरगंज में दो दुकानों में सेंध लगाकर 2.5 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेलियरगंज में दो दुकानों में सेंध लगाकर 2.5 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सेंध लगाकर दो दुकानों में 2.5 लाख की चोरी
हार्डवेयर, किराने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
जेठवारा में ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, भाग निकले साथी
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़/जेठवारा। बदमाशों ने तेलियरगंज में दो दुकानों में सेंध लगाकर 2.5 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। काउंटर में रखे नगद रुपये ले गए। जेठवारा इलाके में चोरी करने मकान में घुसे एक चोर को लोगोें ने दबोच लिया। जबकि उसके साथ भाग निकले। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के सतइसा निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा की नगर कोतवाली के तेलियरगंज बाजार में किराना की दुकान है। उसकी दुकान के बगल ही छोटे भाई परमेश्वरभक्त विश्वकर्मा ने हार्डवेयर व इलेक्ट्रिक उपकरण की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने हार्डवेयर व बिजली की दुकान से 30 डिब्बा मोबिल व बिजली के उपकरण समेट लिए। कामेश्वर के किराने की दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 15 हजार के सिक्के और 10 हजार रुपये से अधिक का सामान चुराकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह दुकान में चोरी की जानकारी हो सकी। दोनों दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर जेठवारा थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्र के घर चोरी करने आए एक चोर को लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसके साथी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
तमंचे के साथ एक गिरफ्त में
प्रतापगढ़। मारपीट की सूचना पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को दबोच लिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनी का पुरवा दरियापुर में मंगलवार को मारपीट की खबर मिली। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने मोबीन पुत्र कयूम निवासी मुनी का पुरवा दरियापुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
तमंचा व कारतूस बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। बदमाशों की तलाश में निकली जेठवारा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
जेठवारा पुलिस सोमवार की रात नहर पुलिया डेरवा बाबूगंज रोड पर बदमाशों की तलाश में लगी थी। इस दौरान बाबूगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोका तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बचने के लिए फायरिंग करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए रोहित त्रिपाठी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी भावनपुर धरमतपुर थाना जेठवारा ने बताया कि वह इमरान के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। लालगंज के रहने वाले इमरान के साथ लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
जमीन विवाद में कुनबे को पीटा
रखहा। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कुनबे को पीटकर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा निवासी प्रभावती देवी पत्नी नागेंद्र प्रसाद ने सीओ पट्टी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर पड़ोस के लोगों ने उस पर हमला बोला। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं संडवा चंद्रिका में भी जमीन विवाद में पड़ोसियों ने युवक को घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी राजाराम का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को पड़ोसियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम
बीरापुर। मध्य प्रदेश में दुर्घटना के शिकार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी राजू पांडेय मुंबई में प्राइवेट कार चालक थे। वह कार से घर आए थे और 25 फरवरी को कार से मुंबई के लिए रवाना हुए। मध्य प्रदेश के सिहोर में ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मध्य प्रदेश के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात राजू की मौत हो गईं। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रुचि व बेटे प्रियांश का रो-रो कर बुरा हाल है।