फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सई पुल के करीब मारपीट, युवक को किया अधमरा

सई पुल के करीब मारपीट, युवक को किया अधमरा

Mon, 16 Jul 2018 06:28 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
सई पुल के करीब मारपीट, युवक को किया अधमरा
मारपीट के मामले में बदला लेने के लिए सोमवार की सुबह बाइक सवार युवकों ने सई पुल के करीब स्थित एक जिम पर धावा बोल दिया। असलहों का प्रदर्शन करते हुए एक युवक की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह देख जिम करने आए युवक उग्र हो गए हैं और हमलावरों को दौड़ा लिया। हमलावरों के साथ आए युवक को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुली के रहने वाले युवकों से चिलबिला व डंडवा के युवकों से शनिवार को मारपीट हो गई थी। सोमवार की सुबह महुली की ओर से चार बाइक पर करीब आठ युवक सई नदी पुल के करीब स्थित एक जिम पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मारपीट में शामिल एक युवक को हमलावर पीटने लगे। असलहा भी हमलावर लहराते नजर आए। जिम में तोड़फोड़ का भी आरोप है। यह देख जिम करने आए युवक हमलावरों को दौड़ा लिया। जिम करने वाले युवकों की संख्या अधिक थी। इसलिए हमलावर बाहर की ओर भागे। हाईवे पर काफी दूर तक युवकों ने हमलावरों को दौड़ाया मगर वे भाग निकले। इस बीच स्कूटी स्टार्ट कर रहे महुली निवासी तस्लीम (20) वहीद को हमलावरों का साथी बताकर युवक पीटने लगे। उसे लात-घूंसों के साथ ही डंडे से पीटा गया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल तस्लीम को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्कूटी भी कब्जे में ले ली। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में तस्लीम की ओर से तीन नामजद व पांच छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में बदला लेने के लिए महुली से युवक आए थे। उनके एक साथी को जिम करने आए युवकों ने पकड़कर पीटा। इससे वह अधमरा हो गया। उसकी तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट---
छात्र को बाहरी युवकों ने पीटा
शहर के एमडीपीजी कॉलेज में प्रवेश कराने आए छात्र से कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। सोमवार को वह कॉलेज में प्रवेश कराने के लिए किसी साथी के साथ आया था। तभी कुछ बाहरी लड़के पहुंचे और उसे पीटते हुए बाहर ले गए। कॉलेज के बाहर भी छात्र को हमलावरों ने जमकर पीटा। गार्ड के दौड़ने पर उसकी जान बची। घटना की सूचना के बाद भंगवा चुंगी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक पिटाई से घायल छात्र और हमलावर दोनों जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed