फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सरेराह कालेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

सरेराह कालेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 11 Jul 2018 07:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
सरेराह कालेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
कॉलेज में एडमिशन कराकर घर जा रही छात्रा के साथ सरेराह मनचले छेड़छाड़ करने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक मनचले को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शहर के एक कॉलेज में प्रवेश कराने आई थी। परिवार के सदस्य कुछ काम से रुक गए। जिसके चलते वह साइकिल से अकेले घर जा रही थी। खीरीबीर घाट के पास तीन मनचले छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख मनचले भागने लगे। इस बीच लोगों ने एक मनचले को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने मनचले को कर दिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।
विज्ञापन


महिला की फर्जी आईडी बना अपलोड करता था अश्लील तस्वीरें
प्रतापगढ़। महिला की फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग अश्लील तस्वीरें फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड कर देते थे। इस बात की जानकारी मिलने पर महिला के परिवारीजन परेशान हो गए। शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली के टक्करगंज की रहने वाली महिला का आरोप है कि अज्ञात लोगोें ने उसके नाम व मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी तैयार कर ली। इसके बाद व्हाट्सएप और फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने लगे। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील हरकत का विरोध करने पर पीटा
लीलापुर। बरही के कार्यक्रम में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने से मना करने पर नाराज पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। लालगंज कोतवाली के बोझवा निवासी सुरेश सरोज के घर पर मंगलवार को बरही का कार्यक्रम आयोजित था। बगल के युवक भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। महिलाओं के साथ वे अश्लील हरकत करने लगे। जिसका सुरेश ने विरोध किया। बुधवार को वह घर से बाजार के लिए निकला। साहबगंज के पास पड़ोस के लोगों ने सुरेश को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed