फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेहोशी की हालत में मिली तीन दिन से गायब युवती, दुराचार की आंशका , जिला अस्पताल रेफर

बेहोशी की हालत में मिली तीन दिन से गायब युवती, दुराचार की आंशका , जिला अस्पताल रेफर

Thu, 10 May 2018 07:52 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिली तीन दिन से गायब युवती, दुराचार की आंशका , जिला अस्पताल रेफर
तीन दिन से गायब युवती बेहोशी की हालत में दूसरे गांव के पास मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला सिपाही ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दुराचार की आशंका जताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती तीन दिन पहले गायब हो गई थी। इसकी सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। गुरुवार को युवती मानिकपुर के ऊंचे गांव के पास बेहोश मिली। ग्रामीणों ने अनजान युवती को बेहोश पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। महिला पुलिस के माध्यम से उसे लाकर कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल से उसके गांव के प्रधान के माध्यम से सूचना परिजनों केा दी। सूचना पर पहुंची मां ने बताया कि वह तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उधर हालत में सुधार न होने और दुराचार की आशंका के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed