फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पुलिस ने पकड़ा सीमेंट से भरा ट्रक, गाड़ी छोडक़र ड्राइवर भागा

पुलिस ने पकड़ा सीमेंट से भरा ट्रक, गाड़ी छोडक़र ड्राइवर भागा

Sun, 17 Mar 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा सीमेंट से भरा ट्रक, गाड़ी छोडक़र ड्राइवर भागा
फोटो- 55
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा सीमेंट से भरा ट्रक, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर भागा
सेल टैक्स चोरी करने का लग रहा आरोप, वाहन स्वामी का इंतजार करते रहे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कस्बे में सीमेंट उतार रहे एक ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने दुकानदार से सीमेंट का कागज मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ट्रक को कोतवाली उठा लाई।
प्रयागराज का एक ट्रक कस्बे के तिलौरी मोहल्ले में जयप्रकाश की दुकान पर सीमेंट उतार रहा था। इस दौरान सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक में रखे सीमेंट का कागज मांगने लगी। इस पर मौका पाकर ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने दुकानदार से कागज के बारे में बातचीत की तो उसने भी कागज दिखाने में आनाकानी की। इस पर पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई। देर शाम तक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों व वाहन स्वामी का पुलिस इंतजार करती रही। कंपनी के अधिकारी सुनील अस्थाना ने बताया कि यह सीमेंट प्रयागराज में उतरना था, लेकिन इसे दूसरे ट्रक में लादने के बाद फिर कुंडा में उतारा जा रहा था। हर जिले में सीमेंट उतरवाने के लिए एक बिल्टी बनाई जाती है। प्रयागराज का माल कुंडा में नहीं उतरना चाहिए। प्रयागराज में इसी सीमेंट की बिलिंग कम होती और प्रतापगढ़ में ज्यादा होती है। इसके साथ ही टैक्स भी कम देना होता है। गाड़ी में भी आगे कुछ नंबर लिखा है और पीछे कुछ और।
विज्ञापन


सीओ ने अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के अवतारपुर मतदान केंद्र का सीओ बबिता सिंह ने निरीक्षण किया। यह मतदान केंद्र अति संवेदनशील की कटेगरी में आता है। सीओ ने इस केंद्र का निरीक्षण करने के साथ ही केंद्र पर मौजूद सुविधाओं को देखा। इसके बाद गांव में घूमकर लोगों से मिलीं और निर्भय होकर मतदान करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कोई भी जबरदस्ती मत नहीं दे पाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 56
मैजिक की टक्कर से वृद्ध घायल
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी निवासी रामशिरोमणि यादव (60) कुंडा जेठवारा मार्ग पर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।

कवि सम्मेलन कल
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के राजापुर बिंधन में सोमवार 18 मार्च को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश से रूपेश राठौर प्रयागराज, शैलेंद्र मधुर, आभा श्रीवास्तव, योगेश चौहान, नर कंकाल विपिन मलिहाबादी, अंजनी अमोघ, संदीप शरारती, बृजेश तन्हा तथा कानपुर से प्रभाकर मिश्र कविता पाठ के पहुंचेंगे। यह जानकारी आयोजक रामआसरे शुक्ल एवं संयोजक आशुतोष आशु ने संयुक्त रूप से दी है।

फोटो- 60
होली पर सफाई के लिए करेंगे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। फीके पड़ रहे त्योहारों में मिठास पैदा करने के लिए प्रधान ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए वह पुराने तरीके से होने वाले कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। कुंडा के शहावपुर गांव के प्रधान राजेश प्रभाकर सिंह गंगा सफाई के स्थानीय ब्रांड अंबेसडर बनाए गए थे। वन विभाग ने उन्हें गंगा किनारे पेड़ लगवाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए तैयार किया था। इस कार्य के साथ ही वह गंगा सफाई अभियान से जुड़े हुए हैं। होली पर उन्होंने सफाई का अभियान चलाने का बीड़ा उठाया है।

फोटो- 64
घर में शव दफनाना चाहते थे परिजन, पुलिस ने खेत में कराया अंतिम संस्कार
शनिवार को घर में जलने से हुई विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। घर में जलने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोग रविवार को उसके घर में ही शव दफनाने पर आमादा थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने पहले तो गांव में सिपाहियों की तैनाती की। बाद में दोनों पक्षों को बुलाने के बाद समझा-बुझाकर मामला शंात कराया। बाद में विवाहिता का शव उसके खेत में दफनाया गया।

कोतवाली क्षेत्र के सुजौली खखरा गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी राजकली (28) ने घर में बंद होकर आग लगा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उसकी सास निर्मला और दो ननदों को भी हिरासत में ले लिया था। मायके पक्ष के लोगों ने पति, ससुर, सास, देवर व ननदों पर दहेज के लिए जलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को शव घर आया तो मायके पक्ष के लोग उसे उसके घर में ही दफनाने की बात कहने लगे। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो घर पर सिपाहियों की तैनाती कर दी गई। हालांकि बाद में सीओ राधेश्याम ने मायके पक्ष के लोगों को थाने बुलाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान थाने में मौजूद उसकी सास भी बात की गई। सभी की सहमति पर खेत में शव दफन कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed