{"_id":"5ba92138867a557f6a2a3fef","slug":"121537810744-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी अभिकर्ता का अपहरण कर हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईसी अभिकर्ता का अपहरण कर हत्या की आशंका
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्निंगवाक पर निकले एलआईसी अभिकर्ता के गायब होने के मामले में परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर उसकी साइकिल खड़ी मिली थी। बेटे का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस न तो मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही गायब अभिकर्ता को ढूंढा जा रहा है।
अंतू थाना क्षेत्र के गौरवारी निवासी सतीदीन प्रजापति एलआईसी अभिकर्ता है। 16 सितंबर को सुबह तडक़े वह साइकिल से मार्निंगवाक पर निकला था। इसके बाद लापता हो गया। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सडक़ किनारे उसकी साइकिल खड़ी मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर अंतू पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के बेटे का आरोप है कि पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। उसने सतीदीन के अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि अभिकर्ता का अपहरण नहीं हुआ है। वह गायब है। गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस खोजबीन कर रही है।