फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अद नेता के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या

अद नेता के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या

Sun, 23 Jul 2017 07:42 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
अद नेता के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या
पट्टी/पृथ्वीगंज बाजार। अपना दल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता बांकेलाल पटेल के इकलौते बेटे की रविवार की सुबह ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए लोग पुलिस से भिड़ गए। बवाल को देखते हुए पुलिस शव लेकर मुख्यालय चली गई। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते वहां से भागे। पुलिस मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ कर रही है। बवाल की आशंका को देखते हुए अस्पताल से लेकर गांव तक कई थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के पहाड़ा मुरार निवासी बांकेलाल पटेल अपना दल के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं। रमईपुर दिशनी में उन्होंने जयपाली लघु माध्यमिक विद्यालय खोल रखा है। इसी स्कूल में उनका इकलौता बेटा सूरज वर्मा (13) कक्षा नौ का छात्र था। रविवार को अवकाश के दिन कालेज में शिक्षक ने कोचिंग पढ़ाने के लिए छात्रों को बुलाया था। सूरज कोचिंग पढ़ने के लिए सुबह ही निकल गया। कोचिंग खत्म होने के बाद वह घर के लिए चल पड़ा। उसके साथ सहपाठी गांव का संजीव विश्वकर्मा भी था। दोनों पैदल ही घर की ओर आ रहे थे। घर से करीब सात सौ मीटर दूर बाग की झाड़ियों में छिपे लोगों ने सूरज का मुंह दबाकर उसे दबोच लिया। संजीव की आंख बंदकर उसे मारपीट कर खामोश करा दिया। इस बीच हत्यारों ने सूरज को ईंट और बांस की नुकीली पट्टी से कूंच डाला। सिर व चेहरे पर ईंट का प्रहार सूरज झेल न सका और खून से लथपथ होने के बाद बेहोश हो गया। तभी हत्यारों के चंगुल से बचकर भागे संजीव ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण दौडे़े। उस समय सूरज की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग उसे लेकर पट्टी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण शव लेकर घर जाने की तैयारी करने में जुट गए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मी शव वाहन में रखने लगे। यह देख परिजनों संग ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे पुलिस से भिड़ गए और डायल 100 वाहन से शव उतारने लगे। जिसे लेकर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई होने लगी। उग्र लोगों ने डायल 100 के वाहन का वायरलेस क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मौका देख पुलिसकर्मी सूरज के शव के साथ उसके पिता को लेकर वाहन से मुख्यालय चले गए। कुछ देर बाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताते हुए लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वे सूरज का शव घर ले जाने की जिद करने लगे। सूचना मिलने पर प्रभारी नगर कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे। कुछ ही देर में अद के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता भी आए और परिवार के लोगों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिजन पंचायतनामा भरने व तहरीर देने के लिए राजी हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ पट्टी ने बताया कि मृतक के साथी संजीव व दो अन्य से पूछताछ की जा रही है। घटना की हकीकत खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed