{"_id":"5c8be78dbdec22143c03485e","slug":"11552672653-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में किसान नेत्री से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में किसान नेत्री से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने किसान नेत्री समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि किसान नेत्री ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
अंतू थान क्षेत्र के उसरी गांव निवासी अनीता देवी पत्नी लल्लन वर्मा का गांव के ही देवमती से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर अनीता जबरन निर्माण करवाना चाहती थी, जबकि देवमती विरोध कर रही थी। अनीता के परिजन मारपीट पर आमादा हो गए। इस पर देवमती ने इसकी जानकारी किसान नेत्री पम्मी सिंह को दी। अनीता का आरोप है कि किसान यूनियन की नेता की सहयोगी गजराजी दुबे और कमला ने मिलकर उसे पीटा। पीड़िता ने अंतू पुलिस को तहरीर देकर किसान यूनियन की नेता पम्मी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पम्मी सिंह ने एसपी के साथ अंतू एसओ को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
जमीन पर कब्जा करने की शिकायत
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ गांव निवासी गुड़िया गुप्ता पत्नी लक्ष्मीकांत गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी उसकी आबादी की जमीन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमदा हो जाते हैं। उसने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मोबाइल को लेकर दो छात्रों के बीच मारपीट
जेठवारा। क्षेत्र के सीआरपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगंज में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच मोबाइल को लेकर मारपीट होने लगी। शुक्रवार सुबह कक्षा नौ के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा थी। छात्र शैलेश मिश्र मोबाइल लेकर परीक्षा देने आया था। बगल में परीक्षा दे रहे अनिकेत सरोज ने इसकी शिकायत अध्यापक से कर दी। इस पर शिक्षक ने मोबाइल ले लिया। इसी को लेकर दोनों छात्रों के बीच मारपीट हो गई।