फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हर्ष फायरिंग करने के आरोपी के घर दबिश

हर्ष फायरिंग करने के आरोपी के घर दबिश

Wed, 14 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने के आरोपी के घर दबिश
हर्ष फायरिंग करने के आरोपी के घर दबिश
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा वालों से पूछताछ, वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह व सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की मौजूदगी में नगर कोतवाली के सरायसागर गांव में प्रधान के घर आयोजित कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को चिह्नित करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आर्केस्ट्रा वालों से पूछताछ के साथ ही वीडियोग्राफी करने वाले से फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
नगर कोतवाली के सरायसागर के प्रधान भीम सिंह के घर पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार की रात सांसद हरिवंश सिंह व सदर विधायक संगमलाल गुप्ता पहुंचे थे। विधायक की फरमाइश पर सांसद फिल्मी गीत सुनाने लगे। तभी मंच पर एक युवक असलहे से फायरिंग करने लगा। करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद वह मंच से नीचे उतरा। समारोहों में प्रतिबंध के बावजूद सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रधान भीम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने बताया कि मंच पर चढक़र फायरिंग करने वाले की शिनाख्त सुधीर सिंह निवासी सरायसागर के रूप में हुई है। उसकी तलाश में घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है। आर्केस्ट्रा वालों से पूछताछ की जा रही है। समारोह की वीडियो रिकार्डिंग करने वाले से फुटेज कब्जे में लेकर रिवाल्वर के बारे में छानबीन की जा रही है। वह लाइसेंसी है या अवैध। अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
सरायसागर के प्रधान भीम सिंह के घर पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो विवेचक ने जो वीडियो फुटेज कब्जे में लिया है, उसमें हर्ष फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी भी मंच के सामने नजर आ रहे हैं। इससे बुधवार को पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो: मोती सिंह
कैबिनेट मंत्री ने कहा, रुपये उड़ाना व हर्ष फायरिंग हमारी परंपरा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद समारोह में हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन ऐसी कार्रवाई करे ताकि इसका प्रभाव आम जनता पर भी पड़े। यदि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी तो इसका मैसेज जनता के बीच गलत जाएगा।

मंत्री मोती सिंह ने बुधवार को शहर के वीएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कला व कलाकारों का हमेशा सम्मान होना चाहिए। हर्ष फायरिंग, नोट बरसाना हमारी परंपरा नहीं है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग होना अशोभनीय है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्रवाई में लापरवाही की गई तो आम जनता के बीच इसका गलत संदेश जाएगा। पुलिस का लोग मजाक उड़ाएंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे, ताकि आम लोग भी समारोहों में हर्ष फायरिंग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed