फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग

भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग

Mon, 16 Jul 2018 06:20 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। मारपीट और छर्रे लगने से किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के कैथादाड़ी सिंधौर निवासी मुस्तफा और सईद के बीच भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार की सुबह विवादित जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी सईद पक्ष के लोग जबरन निर्माण कराने लगे। उनकी मदद करने के लिए दूसरे गांव के लोग भी आ गए थे। निर्माण कार्य रोकने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। मारपीट व फायरिंग में मुस्तकीम (50), मुस्तफा (48), लतीफ (45) व शाहिदा (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से शमीम (35) व एक महिला को भी चोटें आईं। सभी को डेरवा सीएचसी ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन बाहरी लोगों के चलते मारपीट व हमले की घटनाएं हो रही हैं। जेठवारा पुलिस शिकायत के बाद भी सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। एसओ जेठवारा का कहना है कि मारपीट में चोटें आईं हैं। किसी को भी गोली नहीं लगी है, लेकिन फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed