फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हादसे में महिला की मौत, तोडफ़ोड़, आगजनी

हादसे में महिला की मौत, तोडफ़ोड़, आगजनी

Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, तोडफ़ोड़, आगजनी
फोटो- 39.40.41.48.49.50.51
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, तोडफ़ोड़, आगजनी
बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से मारी थी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया आग के हवाले
बुझाने का प्रयास करने वालों से भी मारपीट का प्रयास, असहाय बनी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। मायके से भाई के साथ ससुराल जा रही महिला की बाइक में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगा दी। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास करने वालों के साथ भी मारपीट भी करने का प्रयास किया गया। करीब दो घंटे ट्रैक्टर जलने और लोगों के आक्रोश के कारण रोड जाम रहा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस असहाय बनी रही।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहन का पुरवा गांव निवासी संगीता (26) पत्नी रंजीत यादव सोमवार को अपने मायके कुंडा के बहरिया गांव पिता नन्हेंलाला यादव के घर आई थी। घर में उसकी चचेरी बहन कविता पुत्री देवराज की गोदभराई की रस्म थी। मंगलवार को वह अपने भाई धर्मेंद्र यादव के साथ घर जा रही थी। घर से थोड़ी दूर सुबंस चौराहे को पार करते ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर से कुचल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोडक़र भाग निकला। सूचना पर थोड़ी दूर पर मौजूद उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट का प्रयास किया गया। इससे लोग सहम गए। बीच रोड पर ट्रैक्टर में आग लगने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। थोड़ी देर में सूचना पर कुंडा, मानिकपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का गुस्सा देख पुलिस असहाय बनी रही। काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रैक्टर में लगी आग बुझाई। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। उधर, पुलिस ने किसी तरह से महिला के शव को कुंडा केातवाली भेजवाया। इसके साथ ही घायल धर्मेंद्र का इलाज कराया गया। देर शाम तक बीच रोड पर ही ट्रैक्टर खड़ा रहा। पुलिस उसे किनारे लगवाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

फोटो- 33
मोमबत्ती से घर में लगी आग से गृहस्थी हुई राख
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के झखरही गांव निवासी बसंतलाल पंडा पुत्र बच्चू के घर में बच्चों ने मोमबत्ती जलाई थी। जिससे घर में आग लग गई। इससे उसके घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जल गया। पीड़ित का कहना है कि घर में रखे जेवर, कपड़े, बर्तन आदि भी नहीं बचे। शोर शराबे पर आसपास के लोग जुटे और आग पर काबू पाया। उधर कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी रामचंद्र सोनकर के घर में भी आग लग गई। इससे उसकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। शोर शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। गांव के प्रधान अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसे आर्थिक मदद पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के ससुराल फोटो भेजकर प्रेमी ने शादी रुकवाई, शिकायत
शादी करने पर दे रहा जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। युवती के प्रेमी ने उसकी शादी में खलल डाल दिया है। उसने युवती के साथ खिंचवाई फोटो उसकी ससुराल भेजकर शादी न करने की बात कही है। इसके साथ ही वह युवती को भी शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के फूलताली गांव निवासी एक युवती की शादी तय हुई है। इसकी जानकारी होने पर उसके एक पूर्व प्रेमी ने उसकी शादी को रुकवाने के लिए उसके साथ खींची गई पूर्व की फोटो उसकी ससुराल भेज दी। इसके साथ ही वह युवती पर शादी न करने का दबाव बना रहा है। यही नहीं उसने ससुराल वालों को भी शादी न करने की बात कही है। इधर युवती को धमकाते हुए शादी करने पर उसका प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली पहुंचकर की है।
कांग्रेस के विधि तहसील अध्यक्ष बने संजय
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के डेरवा खेमकरनपुर गांव निवासी अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र को कांग्रेस विधि विभाग के जिला चेयरमैन मकरंद शुक्ला ने कुंडा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही आपेक्षा की गई कि कांग्रेस विचारधारा वाले अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक जोडक़र मजबूती दी जाए।
दुर्गा पंडाल में लगा दानपात्र चोरी
परियावां(ब्यूरो)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाइकगंज बाजार स्थित मातामइया धाम में दुर्गा पूजा पंडाल लगा है। सोमवारकी रात में चोर उसमें रखे दानपात्र को उठा ले गए। समिति के लोगेां का कहना है कि इसमें हजारों रुपये रखे थे। देर शाम तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
मृतक के भतीजे ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज कराया मुकदमा
कुंडा(बयूरो)। निशान चढ़ाने ट्रैक्टर से जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में उसके भतीजे ने चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी शिवप्रसाद पटेल उर्फ मुन्ना परिजनों, रिश्तेदारों सहित घर से हौदेश्वरनाथ धाम में सोमवार को निशान चढ़ाने जा रहा था। इसमें शामिल होने के लिए हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी राम नरेश पटेल (35) पुत्र बद्रीनाथ भी आया था। दोहपर में वह ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर निशान चढ़ाने के लिए सभी के साथ जा रहा था। हथिगवां थाना क्षेत्र के बानेमऊ गांव के पास ट्राली में झटका लगा और किनारे बैठा नरेश नीचे गिर गया। इससे उस पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ गया। लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहंा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में मंगलवार को उसके भतीजे बीरू पुत्र राम आसरे पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर चालक अनुराग पटेल पुत्र संतोष कुमार निवासी ऊगापुर के खिलाफ लापरवाही और तेजगति से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
घर के बगल शव जलाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने
बाबागंज(ब्यूरो)। घर के बगल शव जलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शंात कराया। इसके बाद शव को दफन कराया गया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदोपट्टी शिवगढ़ तूरी निवासी मुन्ना पटेल (48) पुत्र रामदीन की बीमारी के चलते सोमवार को मौत हो गई। सुबह परिजन खेत में उसका शव जलाने जा रहे थे। इस पर पड़ोसी पिंटू निर्मल ने घर के बगल शव जलाने का विरोध किया। परिजन नहीं माने तेा उसने हंड्रेड डायल को सूचना देते हुए घर के बगल अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध किया। सूचना पर महेशगंज पुलिस मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पूरा मामला समझने के साथ ही ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों से बातचीत करके शव वहीं पर दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed