{"_id":"5b81a64742c792466c100d49","slug":"111535223367-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास, चोरों ने उखाड़ी खिडक़ी, तोड़े ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में चोरी का प्रयास, चोरों ने उखाड़ी खिडक़ी, तोड़े ताले
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बैंक आफ बड़ौदा की शाखा बनवीरकाछ में चोरी का प्रयास किया। खिड़की उखाड़कर भीतर घुसे चोरों ने कई ताले भी तोड़ डाले, लेकिन तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली के बनवीरकाछ में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। 24/25 अगस्त की रात चोर बैंक के पीछे भवन में खिड़की उखाड़कर भीतर घुस गए। चोर ताला तोड़कर तिजोरी वाले कमरे में प्रवेश किए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बात की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हो सकी। खबर मिलने पर बैंक प्रबंधक दुर्गेश कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद बैंक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।