{"_id":"5b46494b4f1c1bba248b5d53","slug":"111531332939-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध युवकों को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर एक युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवक को थाने ले गई।
महेशगंज थाना के लाला का पुरवा निवासी पन्ना यादव के यहां आए उनके दोस्तों को ग्रामीणों ने चोर समझकर शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने उन्हें दबोचकर जमकर पिटाई की। इस बीच मौका पाकर एक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पकड़े गए युवकों को थाने लेकर चली गई।
बताया जा रहा है कि मारपीट में पंडा यादव को गंभीर चोटें आईं। तीन भागने वालों में बाघराय थाना के काशीपुर डुबकी निवासी प्रशांत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह पुत्र मदन बहादुर सिंह, व नीरज सरोज निवासी भिटारा शामिल थे। नीरज मौका पाकर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।