{"_id":"5b2d39ae4f1c1bac6e8b94b0","slug":"111529690542-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन कर अधिवक्ता आरिफ की निकाली गई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन कर अधिवक्ता आरिफ की निकाली गई गोली
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से घायल अधिवक्ता व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ के शरीर में फंसी बुलेट तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद निकाल ली गई। हमले में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सभी घर छोड़कर फरार हैं।
मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी के निरंकारी भवन के करीब बहन के घर चमरूपुर से बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे शहर की ओर लौट रहे अधिवक्ता व मानधाता तृतीय से जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ की कार पर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों की बौछार की। गोली अधिवक्ता के दाहिने हाथ और सीने के पास लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। यहां प्राइवेट अस्पताल में आरिफ का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को तीन घंटे तक ऑपरेशन कर आरिफ के शरीर में फंसी बुलेट निकाली गई। आरिफ की तहरीर पर मानधाता पुलिस ने जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर निवासी हसीब व अरशद पुत्र मोहम्मद रईस, अरबाज पुत्र वहीद व वहीद के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर लिया। हमलावरों की तलाश में मानधाता पुलिस ने रात भर दबिश दी लेकिन सभी घर छोड़कर फरार मिले। आरोपियों के चार करीबियों को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। सीओ रानीगंज रमेशचंद्र ने बताया कि हमले के आरोपियों की पहले से ही आरिफ से रंजिश चल रही है।