{"_id":"5af5b06c4f1c1be1408b4716","slug":"111526050924-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली को लेकर भुपियामऊ में हंगामा 20-24-26","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली को लेकर भुपियामऊ में हंगामा 20-24-26
Updated Fri, 11 May 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहनों से वसूली को लेकर भुपियामऊ चौराहे पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के रवैये का विरोध करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मियों को छिपकर भागना पड़ा। हालांकि सीओ सिटी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक रोक है। शुक्रवार की रात पौने आठ बजे ट्रकों से वसूली के बाद छोड़ा जाने लगा। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी वाहनों से वसूली कर रहे थे। पुलिसकर्मियों का यह कारनामा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। भारी संख्या में लोग पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए। वसूली को लेकर वे पुलिसकर्मियों पर पिल पड़े। ट्रकों के चालक भी लोगों के साथ आ खड़े हुए। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिसकर्मी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इसे लेकर आधे घंटे तक चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। लोगों का आरोप था कि बिना सुविधा शुल्क लिए वाहनों को शहर की ओर जाने नहीं दिया जाता। इस बाबत सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।