फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 arrested with illegal gun

चेकिंग के दौरान आठ असलहों के साथ 11 लोग गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अंतू पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मानधाता पुलिस ने चार लोगों को पांच असलहों तो लीलापुर पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

अंतू थाना के गड़वारा चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ शनिवार की रात गश्त पर निकले थे। पुलिस जैसे ही शुकुलपुर चौराहे के समीप पहुंची कि एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रोका तो युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक अंतू थाना के रामगढ़ी निवासी इरशाद पुत्र लियाकत है। इरशाद पर कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह अपराधी प्रवृत्ति का है, पुलिस ने उसके पास से 315 बोर तमंचा तथा तीन कारतूस भी बरामद किया है। अंतू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देल्हूपुर संवाददाता के मुताबिक मानधाता पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर चार लोगों को पांच असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मानधाता डीपी सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे। सरायराजा गांव निवासी शमीम पुत्र रहम अली व जावेद पुत्र समद अली बाइक से आते दिखे पुलिस ने इनको रोक लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। वहीं अमैयामऊनिवासी अब्दुल लतीफ व मुजीब उद्दीन निवासी खूंझी के पास से भी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। जेठवारा पुलिस ने टाकीजरोड डेरवा से मुश्ताक अहमद पुत्र पीरमोहम्मद निवासी नईबाजार डेरवा थाना जेठवारा को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  नगर कोतवाली पुलिस ने सहोदरपुर फाटक के पास से  संतोष कुमार सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी भोजपुर थाना संागीपुर जनपद प्रतापगढ़ व अर्जुन यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी दतई मुरैनी सैफाबाद को चोरी के 850 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। चिलबिला पुलिस ने चिलबिला रेलवे फाटक के पास से मुकेश पुत्र सुदामा निवासी पितईपुर करनपुर को चोरी के चार मोबाइल के साथ दबोच लिया। लीलापुर चौकी प्रभारी ने छेमर सरैया के रहने वाले शातिर नईम को दबोच लिया।
विज्ञापन


बगैर लाइसेंस असलहा रखने के शौकीनों पर चलेगा पुलिस का डंडा
बिना लाइसेंस के असलहा लेकर चलने वाले अपराधी प्रकृति के शौकीनों की अब खैर नहीं। अवैध तमंचे व पिस्टल के साथ पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी के साथ ही उसके परिजनों को भी अब खानी पड़ेगी जेल की हवा। मंगरौरा करैला बरहूपुर सहित क्षेत्र के कई मुख्य  बाजारों में मुनादी कर पुलिस ने जारी किया चेतावनी। अभी तक अवैध असलहे के साथ पकड़े जाने पर पुलिस आरोपी के ही खिलाफ कार्रवाई करती थी। लेकिन अब से  पुलिस  ऐसे मामलों में आरोपी के परिजनों को भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed