फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फायरिंग की खबर से हडक़ंप

फायरिंग की खबर से हडक़ंप

Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग की खबर से हडक़ंप
फायरिंग की खबर से हडक़ंप
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने खंगाली हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के भुलियापुर में पंपिगसेट पर फायरिंग की खबर मिलने से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस हकीकत खंगालने के बाद लौटी। फिलहाल लगातार पुलिस की तीन दिन से दबिश के चलते शरारतीतत्वों ने घर छोड़ दिया है।

नगर कोतवाली के भुलियापुर में सोमवार की देर शाम पंपिगसेट के पास फायरिंग की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। सूचना के बाद डायल 100 के साथ ही शहर कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पता चला कि कुछ देर पहले बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। फायरिंग की बाबत सवाल करने पर पता चला कि पटाखा दागा गया था। भारी पुलिस बल देख लोग सकते में आ गए। लोगों का कहना था कि जब लगातार पुलिस संदिग्ध लोगों के घर दबिश दे रही है तो ऐसे में फायरिंग की हिम्मत कौन कर सकता है। नगर कोतवाल ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत थी। पटाखा दगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed