{"_id":"5b4c9ece4f1c1b466d8b50ea","slug":"101531748046-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियाें में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर फांसी पर लटकता मिला। परिजनाें ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उदयपुर के सरांवा निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र कमलेश सरोज के मोबाइल पर रविवार की देर शाम किसी की कॅाल आई। इसके बाद वह कुछ देर बाद घर लौटकर आने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात 11 बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर महेश के छप्पर के नीचे संदीप का शव फांसी से लटकता मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसके चप्पल पड़े थे। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणाें की मदद से शव का नीचे उतरवाया। पुलिस के मुताबिक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। उधर, परिजन हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिनजाें ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ ने बताया कि परिजनाें के संदेह व्यक्त करने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुद साफ हो सकेगा।
इनसेट---
फांसी लगाने वाले किशोर की इलाज के दौरान मौत
लालगंज। फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। लालगंज के बलीपुर कटरा निवासी फतेह बहादुर गौतम का 14 वर्षीय पुत्र सचिन रविवार को पड़ोसी के घर खेल रहा था। यहां किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ तो मां ने सचिन को डाट दिया। डाट से क्षुब्ध किशोर कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। यह देख परिजनाें ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन फानन में लालगंज सीएचसी ले गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएचसी में हालत नाजुक देख कर उसे जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन उसे लेकर उपचार के लिए रायबरेली चले गए। यहां उपचार के दौरान सोमवार की भोर उसकी सांसे थम गई। घटना की जानकारी परिजनाें को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इनसेट---
अधड़े की संदिग्ध दशा में मौत
रानीगंज कैथौला (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर पूरे अनिरुद्ध निवासी रामनाथ यादव (55) की रविवार की रात संदिग्ध हालात में घर के भीतर मौत हो गई। मृतक मवेशियाें का निजी तौर पर उपचार करता था। सुबह उसके मौत की जानकारी हुई तो लोगाें के बीच सनसनी फैल गई। परिजनाें ने बिना पुलिस का सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अधेड़ की मौत को लेकर परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। ग्रामीणाें के मुताबिक किसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जाने दे दी, जबकि कुछ लोगाें को कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।