फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

युवक ने फांसी लगाकर किया जान देने का प्रयास

Sun, 30 Aug 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
एक अधेड़ रविवार को घर के अंदर फांसी के फंदे से  झूल गया। गला कसा तो बचाव के लिए चीखने लगा। चीख सुनकर पहुंचे बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक देख डाक्टरोंने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के कोडरामादूपुर निवासी विपिन कुमार सिंह (38) लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। दो माह पहले वह नौकरी छोड़कर घर चला आया। उसके बेटे आदर्श की मानें तो लखनऊ में हुए किसी विवाद से वह तनाव में रहता है। रविवार की सुबह परिजन बाहर बैठे थे और विपिन घर में अकेला था। वह छत के चुल्ले में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। गला कसने पर चिल्लाने लगा। चीख पर आदर्श पहुंचा और विपिन को अपने कंधे पर लेकर शोर मचाने लगा। परिजन पहुंचे और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण इक्_ा हुए तो विपिन को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed