फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in udaipur area

प्रेमी ही निकला कातिल,गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime in udaipur area
उमरार में युवती की हत्या करने के आरोप में धरा गया युवक।
उदयपुर के उमरार पूरे दुर्गा की युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने उसके पास से प्रेमिका का गायब मोबाइल बरामद कर लिया। मृतका प्रेमी पर शादी का दबाव डाल रही थी। जिससे छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने उसे मार डाला।
विज्ञापन



उमरार पूरे दुर्गा निवासी छोटका की पुत्री पुन्नो उर्फ कुन्नो की नृशंस हत्या कर शव गणेशी पाल के अरहर के खेत में फेंका मिला था। वह 17 अप्रैल की शाम घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के बाद परिवार के लोगों से पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पास मोबाइल था। जो गायब था। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली तो तस्वीर सामने आ गई। पुलिस ने गांव के ही राजा बाबू उर्फ जितेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह को धर दबोचा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नीरज पांडेय ने बताया कि राजा बाबू की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल उसी के पास से मिला। पुलिस ने कर्रा किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एएसपी ने बताया कि दो साल से राजा बाबू और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह से पुन्नो उर्फ कुन्नो शादी के लिए राजाबाबू पर दबाव डाल रही थी। चूंकि राजा बाबू क्षत्रिय था और प्रेमिका अनुसूचित जाति की थी। इसलिए समाज में बदनामी को देखते हुए वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। अधिक दबाव पड़ने पर उससे छुटकारा पाने के लिए उसे अरहर के खेत में बुलाया। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने राजा बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed