{"_id":"5a6e12794f1c1bb1208b5f88","slug":"crime-in-taukalpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे घरवाले, हो गई लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे घरवाले, हो गई लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देल्हूपुर। पुलिस से बेखौफ चोरों ने ताला तोडक़र लाखों रुपये नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र गेंदालाल के घर का ताला तोडक़र चोर शनिवार की रात अंदर घुस गए। इसके बाद सूटकेस और आलमारी में रखे 1 लाख 45 हजार नगद और लगभग एक लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। इसके बाद चोर अधिवक्ता विनोद पाठक पुत्र रामदुलार पाठक के घर पहुंचे।
पक्के मकान में सेंध लगाने के दौरान लोग जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो चोर भाग निकले। रात में ही जयप्रकाश के घर के लोगों को चोरी की जानकारी हो गई। सूचना मिलने पर डायल 100 भी पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है। बतादें कि दो दिन पूर्व भी चोरों ने मल्हूपुर से लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।