{"_id":"5751cba64f1c1b7705108bab","slug":"crime-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के हत्थे चढ़े दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी के हत्थे चढ़े दो चोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को धर दबोचा। इनके घर की महिलाएं भी चोरी में लिप्त पाई गई। काफी समय बाद ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देेने वाले चोराें के गैंग के दो शातिरों को पकड़ने में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। दरअसल, पिछले कई महीनों से ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल, अटैची, बैग और पर्स चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रात में मुखबिर की सूचना पर जीआरपी उपनिरीक्षक विवेक मौर्य और अमेठी की आरपीएफ टीम ने चेकिंग के दौरान अमेठी रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर मो.सरवर पुत्र बरकत जफर नगर बैराना मिलसरिया जिला रायबरेली और नूर मोहम्मद उर्फ मुन्ना पुत्र ताज मोहम्मद निवासी खटहक का पुरवा रायबरेली को धरदबोचा।
पुलिस के अनुसार ये दोनाें किसी ट्रेन में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के काम आने वाला कटर, सूजा और पेचकस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक विवेक मौर्या ने बताया कि जंजीर से बंधी अटैची को कटर से काट ले जाते हैं। सूजा घुमाकर अटैची का लॉक खोल लेते हैं। इनका कार्य क्षेत्र भदोही से रायबरेली है। पंजाब मेल और रायबरेली से आने वाली साकेत लिंक एक्सप्रेस ट्रेन इनके निशाने पर रहती है। इनका पूरा गैंग है। गैंग लीडर की तलाश की जा रही है। पता चला है कि घर की महिलाएं भी चोरी के धंधे में शामिल हैं। एसओ वीके सिंह ने बताया कि पकड़े गये दोनो चोर शातिर है। इन लोगों ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है।