फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pipari khalsa

महिलाओं का घर से निकलना दूभर

Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime in pipari khalsa
women
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं महिलाओं ने अफसरों को अपना दुखड़ा सुनाया। कहाकि देह व्यापार में लिप्त महिला ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अराजकतत्वों के आने जाने से घर की लड़कियों व महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा से आई निशा, प्रमिला, मझिलाइन, गुड्डी, आशा, मीरा, राम खेलावन आदि बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने के बाद अपना दुखड़ा पुलिस अधीक्षक को सुनाया। बताया कि उनका जीना दूभर हो गया। गांव की एक महिला देह व्यापार का रैकेट चलाती है। बाहर से लड़कियों को बुलाती है। उसके घर पर अराजकतत्वों का जमघट सुबह से लेकर देर रात तक लगा रहता है। विरोध करने पर वह फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। उसके घिनौने कृत्य का असर पूरे गांव के लोगों पर पड़ रहा है। अराजकतत्वों के आने जाने से बहू बेटियों का घर से निकला दुश्वार हो गया है। लोगों ने मांग की कि देह व्यापार का धंधा बंद कराने के साथ ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने भरोसा दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर निवासी कलावती उर्फ बिंदु पत्नी तेज बहादुर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर देवर से बचाने की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि देवर जबरन जमीन बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। उसके कमरे में पानी भर देते हैं। जिससे उसका सामान भीग जाता है। वह उसे पैतृक घर पर रहने नहीं देना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed