{"_id":"5751d00c4f1c1bbe531091cd","slug":"crime-in-patihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहा दिया महिला का घर, नगदी व जेवर उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढहा दिया महिला का घर, नगदी व जेवर उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी काम से मुख्यालय गई महिला का घर विपक्षियों ने ढहा दिया। इसके साथ ही घर में रखी नकदी, जेवर, बर्तन आदि उठा ले गए। महिला ने सीओ को इसकी तहरीर दी है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के पाटीहार गांव निवासी आशा देवी पत्नी छोटेलाल का पति उसके साथ नहीं रहता। वह कच्चे मकान में अपने बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को वह पति से विवाद के सिलसिले में चल रहे मुकदमे को देखने प्रतापगढ़ गई थी। इस दौरान आरोप है कि गांव के कुछ विपक्षियों ने उसका घर ही ढहा दिया।
यही नहीं इस दौरान घर में रखी 10 हजार की नगदी, जेवर, बर्तन आदि उठा ले गए। घर पर रही उसकी 12 वर्ष की बेटी रेनू थी। उसने विरोध किया तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। महिला घर लौटी तो घर समतल देख उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों से जानकारी की तो उसकी बेटी मिली। इसके बाद वह कुंडा आई और अधिकारियों से मिलने का प्रयत्न किया लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। उसने बताया कि वह अपने घर के स्थान पर भी डर के मारे नहीं जा पा रही है। इस बारे में सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी हुई है मामले को देखवाया जा रहा है।