फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in nathka poora

जमीन के विवाद को लेकर मारपीट

Wed, 08 Nov 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गौरा। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथकापूरा गांव निवासी अमृतलाल गुप्ता का पड़ोसी रामदीन गुप्ता से काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों में उसी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से श्यामली पत्नी शंकरलाल, सीमा पुत्री अमृत लाल, श्यामा देवी पत्नी अमृतलाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रामदीन, महेश, अनिल, गुडिय़ा पुत्री रामदीन को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने सीएचसी भेजा। उपचार के दौरान श्यामली की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed