{"_id":"5751cec44f1c1b7d2f1099cf","slug":"crime-in-nadigahon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नादी गांव में गुरुवार रात बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामा करने वालोें को पुलिस ने फटकार लगाई। पट्टी क्षेत्र के रेड़ीगारा गांव से गुरुवार को नादी गांव में बारात आई थी। बारातियों की तरफ से डीजे व डांसर की व्यवस्था की गई थी। जबकि लड़की वालों ने आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की थी। देर रात आर्केस्ट्रा और डीजे बंद हो जाने पर कुछ शराबी युवक डांसर को नचाने के लिए शोर मचाने लगे।
लड़की वालों ने आपत्ति जताई। युवक शादी समारोह में उत्पात मचाने लगे। कुर्सी, मेज फेंकने के साथ ही डीजे चलाने की जिद करने लगे। जिससे ग्रामीणों की शराबी युवकों से बहस शुरू हो गई। दोनों ओर से लोग मारपीट पर अमादा हो गए। पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को फटकार लगाया। दोबारा उत्पात न करने की हिदायत देकर पुलिस लौट गई।