{"_id":"5908cce44f1c1ba874441198","slug":"crime-in-maudandia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्ष्ा िभ्ाड़े, फायरिंग और बमबाजी में 11 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्ष्ा िभ्ाड़े, फायरिंग और बमबाजी में 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज के मऊडंडिया में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर के साथ बमबाजी और फायरिंग भी हुई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। मऊडंडिया निवासी जसवंत और राजेश के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है।
मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। अचानक बमबाजी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच तीन राउंड फायरिंग भी हुई। बम और गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बाहरी हमलावर बोलेरो से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान जसवंत पक्ष की ओर से प्रकाश (24), भगत (42) को गोली व बम के छर्रे लगे। ईंट-पत्थर के हमले में पांचूराम (30), चंदा (28), ज्ञान प्रकाश (20), सोना (40) पत्नी जसवंत, सिद्धार्थ (18), संगीता (35) और शिवकुमारी (40) घायल हो गए। राजेश पक्ष से प्रधानपति रवींद्र के भांजे सुशील कुमार (25) व अजीत (16) निवासी मंगरौरा थाना कोहड़ौर को रानीगंज अस्पताल ले जाया गया। यहां से प्रकाश, भगत, सुशील और अजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष व सीओ रानीगंज मौके पर मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी थी।