फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in madhavpur village

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अंतू इलाके के माधवपुर गांव में गुरुवार रात घर के बरामदे में सो रहे युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों ने सुबह सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने रिफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन



अंतू इलाके के माधवपुर गांव निवासी अनुराग सिंह (18) पुत्र पवन कुमार सिंह गुरुवार की रात घर के बरामदे में लेटे हुए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन-फानन में झोलाछाप डाक्टर के यहां भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर सुबह स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। अनुराग के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। अंतू पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed