{"_id":"58e92cb54f1c1b4c3e5ba06d","slug":"crime-in-kodri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नाराज महिला ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार को पति से नाराज होकर घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोहड़ौर थाना के कोडरी गांव निवासी रेनू देवी (27) पत्नी शिव प्रसाद की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका बिहार प्रांत में है। गांव में चर्चा है कि शनिवार को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर रेनू ने घर के अंदर धन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसी काम से उसकी देवरानी कमरे में गई तो रेनू को फंदे से लटकते देखकर वह चीखते हुए बाहर निकली। परिजनों को घटना की जानकारी दी। सभी रोने बिलखने लगे। किसी ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी। रेनू के दो बेटे हैं।