{"_id":"56f57bc24f1c1b7c01f14e01","slug":"crime-in-kishunganj-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज बाजार में रंगदारी नहीं देने पर बुधवार शाम किराना व्यापारी को पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस तैनात किया गया है। गुरुवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
कंधई थाना क्षेत्र के बोझी (किशुनगंज) निवासी किराना व्यापारी दुखीराम मौर्य की बुधवार शाम सौ रुपये रंगदारी न देने के चलते बटखरे व लात-घूसों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कंधई पुलिस ने अशोक सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, कुुट्टे सिंह निवासी गंगेहटी, बृजेश सिंह पुत्र मान सिंह निवासी कंधई मधुपुर और वारीकला निवासी शराब की दुकान के सेल्समैन प्रकाश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो रोना-पिटना बच गया। पुलिस अधीक्षक ने बवाल की आशंका को देखते हुए बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। देर शाम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दुखीराम मौर्य के शव का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी। शुक्रवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं घटना को लेकर बाजार में अब भी तनाव है।