फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kashar village

चार दिन बाद कुंए में मिला किशोर का शव

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime in kashar village
प्रशान्त शुक्ला उर्फ रिशु( फाइल फोटो)।
चार दिन पहले बारात में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद गायब किशोर का शव सोमवार को बाघराय के कसहर में मिला। परिजन बाघराय पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए शव जीप से लेकर पुलिसकर्मी भागे। जिसे बाबूगंज के पास मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने रोक लिया। जबरन शव को नीचे उतारकर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने लाठियां पटककर रास्ते को खाली कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



महेशगंज थाना क्षेत्र के कुटिलिया सराय पुरमई से 28 अप्रैल को धर्मेद्र पाल पुत्र बोधई पाल की बारात बाघराय थाना क्षेत्र के कसहर निवासी बुद्धिराम पाल के घर आई थी। कसहर निवासी राजकुमार तिवारी के घर के करीब डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमे भगदड़ मच गई। बारात में आया प्रशंात उर्फ रिशू शुक्ला (14) पुत्र बलराम शुक्ला गायब हो गया। रात में उसका छोटा भाई मनीष शुक्ल उसे खोजने लगा लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन भी रिशू की तलाश होती रही । इस मामले में बलराम ने बाघराय थाने में पड़ोसी छत्रपाल शुक्ला और पप्पू शुक्ला के खिलाफ बेटे को गायब करने की शंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 30 अप्रैल को बाघराय एसओ रिशू की खोजते हुए कसहर पहुंचे। राजकुमार तिवारी के घर के बगल अंधे कुंए में तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को कुंए में रिशू को शव उतराया मिला। यह देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाघराय और जेठवारा पुलिस की मौजूदगी में कुंए से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



 मृतक का पिता बाघराय पुलिस पर रिशू की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए जीप से पुलिसकर्मी उसका शव लेकर मर्चरी के लिए निकले। इस बात की जानकारी होने पर मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने पीछा कर लिया। बाबूगंज के पास पुलिस जीप को रोकने के बाद जबरन शव को नीचे उतार लिया। इसके बाद बाबूगंज- सगरासुंदरपुर मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिय। मामले की खबर मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने लाठिया पटककर रास्ता खाली कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed