{"_id":"58fba9414f1c1be6398b5af8","slug":"crime-in-hadihall","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लॉटरी चलवाने को लेकर दो गुट भिड़ गए, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लॉटरी चलवाने को लेकर दो गुट भिड़ गए, केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हादीहाल के करीब ई-लॉटरी खेलवाने को लेकर शनिवार को दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। वहां मौजूद दांव लगाने वाले मारपीट होते देख भागने लगे। काफी देर तक एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देना जारी रहा। पुलिस का वाहन देख लोग खिसक लिए। हादीहाल के करीब चाय की दुकान पर नंबर गेम लगाने वालों का जमघट लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक ई-लाटरी से जुड़े दूसरे गुट के लोग पहुंच गए। कुछ बातचीत के बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। यह देख दांव लगाने वालों में भगदड़ मच गई। करीब दस मिनट तक दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रही। तभी पुलिस की जीप आती देख मारपीट करने वाले भाग निकले। इसे लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं दूसरी ओर जेल रोड तिराहे से ई-लाटरी का संचालन कर रहे राहुल समेत तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास एक कापी मिली। जिसमें नंबर व कोड में नाम लिखा था। नगर कोतवाल ने बताया कि जेल रोड से ई लाटरी के संचालक व दो अन्य लोगों का चालान किया गया। हादीहाल के करीब मारपीट की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन