फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in dhaurhara village

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगाें ने की फायरिंग

Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime in dhaurhara village
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
सगरासुंदरपुर। आधी रात महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट का विरोध करने पर आधा दर्जन दबंगों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के खदड़ने पर आरोपी गांव से भाग निकले। भागने के दौरान मौके पर छूटी एक बाइक ग्रामीणों ने तोड़ दी। पुलिस की छानबीन में मौके से खोखे बरामद हुए हैं। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने अभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के धौरहरा गांव की दलित बस्ती में रामऔतारसरोज व मैकूलाल के घर की महिलाएं व लड़कियां गर्मी के चलते मंगलवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नशे में धुत गांव के ही आधा दर्जन दबंग तीन बाइक से वहां पहुंच गए। सभी बाहर सो रही महिलाआें व लड़कियाें से छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी युवक घर का दरवाजा भी जबरन खोलने को कहने लगे। दरवाजा खोलने से इंकार करने पर दंबगाें ने दोबारा महिलाआें से अभद्रता शुरू कर दी। महिलाएं शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग जग गए। ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। खुद को घिरता देख दबंगों ने तमंचा निकाल लिया और हवाई फायरिंग करने लगे। कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। यह देख ग्रामीणाें ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर दबंग भागने लगे। हड़बड़ी में एक बाइक मौके पर ही छूट गई।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणाें ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणाें का गुस्सा देख मौके पर जाने का साहस नहीं जुटा सकी। यह देख लालगंज सीओ व कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन दबंगों की मारपीट, छेड़छाड़ व फायरिंग से लोगों को गांव में रहना मुश्किल हो गया। पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाए उनको संरक्षण देती है। सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियाें के घर दबिश दी, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। घटना  के दूसरे दिन तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। कोतवाल ने बताया कि बवाल के बाद आरोपियाें की बाइक ग्रामीणाें ने तोड़ी है। फायरिंग के मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed