{"_id":"5751ccc64f1c1b7d2f10997d","slug":"crime-in-co-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ से भिड़ा एचसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ से भिड़ा एचसीपी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानगंज पुलिस चौकी पर तैनात एचसीपी को पंद्रह दिन का अवकाश मांगने पर सीओ ने उसके प्रार्थना पत्र को फेंक दिया। इससे भड़का एचसीपी सीओ से उनके कार्यालय में ही भिड़ गया। हंगामा होता देख पुलिसकर्मियों ने बीच- बचाव किया। अचानक एचसीपी बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद बांदा जसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी शत्रुघ्न सिंह (58) काफी दिनों से पुलिस लाइन में तैनात था। दस दिन पहले ही उसे पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस चौकी पर तैनात किया था। एचसीपी की मानें तो छह माह से अवकाश न मिलने के कारण वह अपने घर नहीं जा सका था। उसने थानाध्यक्ष को पंद्रह दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसओ ने अवकाश की संस्तुति दे दी। उसका आरोप है कि सीओ पट्टी के पास वह अवकाश का प्रार्थना पत्र लेकर गुरुवार को पहुंचा लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर सीओ ने अनुमति नहीं दी। इसके चलते शुक्रवार की सुबह वह फिर सीओ कार्यालय पहुंच गया।
वह स्वयं अपना प्रार्थना पत्र लेकर हाजिर हुआ। पंद्रह दिन का अवकाश कम न करने की सीओ बात करने लगे। जब उसने यह कहा कि छह माह से घर नहीं गया है तबियत भी खराब रहती है। यह सुनते ही सीओ ने उसके प्रार्थना पत्र को फेंक दिया। जिसके बाद वह भड़क उठा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें सीओ ने उसे निलंबित करने की धमकी दी। यह सुनते ही वह हंगामा करते हुए सीओ का विरोध करते हुए भिड़ गया। शोर-शराबा सुनकर कार्यालय के कर्मचारी भागकर पहुंचे और एचसीपी को बाहर ले जाने लगे। तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख कार्यालय के पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन- फानन में उसे जिला अस्पताल में शुक्रवार 12.30 बजे भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी तबियत में सुधार होता न देख डाक्टरोें ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।