{"_id":"599dcd1d4f1c1bbb468b495e","slug":"crime-in-badaipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के दौरान घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के दौरान घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। घर का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह परिजन उठे तो घर का दरवाजा खुला देख दंग रह गए। अंदर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कोतवाली में इसकी सूचना दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज पुत्र शिवपाल मंगलवार की शाम को खाना खाकर बगल में दूसरे के छत पर सोने चला गया था। आधी रात को चोरों ने उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन लाख 40 हजार रुपये की नगदी व दो झुमकी, मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, एक टप, दो सोने की पुल्ली, तीन लाकेट, चार जोड़ी चांदी की पायल, हाफ पेटी, छागल समेत घर का कीमती सामान उठा ले गए। सुबह परिजन घर पर आए तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। वह चीखते हुए घर में घुसे तो घर का सामान बिखरा देख शोर मचाने लगे। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडोसी भी मौके पर पहुंचे और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद् व तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।