{"_id":"5a6e14ca4f1c1ba0268b6ed6","slug":"crime-in-akkari-patti-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पथराव, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में पथराव, पिता-पुत्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर। जमीन विवाद में विरोधियों ने पथराव कर दिया। जिससे पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अकारीपट्टी निवासी कल्लन रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले अनुदान से मकान का निर्माण कर रहा था। इस दौरान ही पड़ोसियों से विवाद होने लगा। अभी वह कुछ समझ पाता कि विपक्षी ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। पथराव के दौरान कल्लन (52) व उसकी बेटी सायमा (21) घायल हो गई। जान बचाकर मजदूर भाग खड़े हुए। एंबुलेंस से सायमा व कल्लन को सीएचसी कोहड़ौर ले जाया गया। इस मामले में कल्लन ने पुलिस को तहरीर दी है।