फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

दीवार के मलबे में दबकर छात्र की मौत

Sat, 03 Jan 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
लालगंज कोतवाली के पूरे आचार्य तेजगढ़ ननिहाल गए बालक की छप्पर की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली के सरैया गांव निवासी मोहम्मद बशीर किसानी कर परिवार का गुजर बसर करता है। उसका बेटा समीर (12) लीलापुर स्थित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। स्कूल में अवकाश के चलते वह अपने मामा सैलुद्दीन निवासी पूरे आचार्य तेजगढ़ तीन दिन पहले गया था। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते सैलुद्दीन के परिजनों ने शनिवार को मकान के बाहर छप्पर में अलाव जला रखा था।
विज्ञापन


सुबह समीर और उसके मामा की लड़की साफिया (7) पुत्री गुलफाम वहीं बैठी थी। अचानक छप्पर की दीवार भरभराकर गिरने लगी। बच्चों ने भागने की कोशिश की लेकिन समीर बीच में फंस गया जबकि साफिया बाहर दब गई। शोर सुनकर परिजनों ने साफिया को बाहर निकाला और समीर को निकालने के लिए छप्पर और मलबा हटाने लगे। ग्रामीण मलबे से निकाल समीर को बाजार स्थित एक अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की खबर बशीर को हुई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इधर घायल साफिया को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।  लालगंज कोतवाली के सरैया गांव निवासी बशीर के इकलौते पुत्र का शव शनिवार की दोपहर घर पहुंचा तो गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए। मासूम बालक की दर्दनाक मौत देख हर किसी की आंख से आंसू निकल रहे थे। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बहन भाई के शव से लिपटकर रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed