फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CPS Cup: Hadirahi defeated Handour in the final match

सीपीएस कप: फाइनल मुकाबले में हदिराही ने हंडौर को हराया

Fri, 16 Feb 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
CPS Cup: Hadirahi defeated Handour in the final match
सीपीएस क्रिकेट कप टूर्नामेण्ट के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को सील्ड प्रदान करते मुख्य अतिथि
सीपीएस कप: फाइनल मुकाबले में हदिराही ने हंडौर को हराया
विज्ञापन

- दीपू व शुभम की पहले विकेट के लिए बनाए ताबड़तोड़ 150 रन

संवाद न्यूज एजेंसी



सगरा सुंदरपुर। हदिराही की टीम ने शानदार खेल की बदौलत सीपीएस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हंडौर को हरा दिया। विजेता टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। आयोजन समिति की ओर से खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किया गया।




सगरा सुंदरपुर बाजार स्थित मैदान में बृहस्पतिवार को सीपीएस क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हदिराही और हंडौर के बीच खेला गया। हदिराही ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हंडौर की टीम 15 आवर में ही 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हंडौर की ओर से सचिन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी हदिराही की टीम ने शानदार बल्लेबाजी के बल पर 11वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। हदिराही की ओर से ओपनर दीपू 69 और शुभम 67 ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 150 रनों का योगदान दिया। इस तरह से हदिराही की टीम ने सात विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। दीपू को मैन ऑफ द मैच और उपविजेता टीम के कप्तान अनूप तिवारी को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। खिलाड़ियों समेत विजेता व उपविजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से लीलापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, समाजसेवी जामिद अली व विक्रम सिंह ने पुरस्कृत किया। इसके तहत फाइनल के विजेता टीम को शील्ड व 15 हजार का चेक एवं उपविजेता टीम को दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। आयोजक जाकिर अली ने खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शिव शंकर शुक्ल, फकरुल हसन, राम सिंह, अखिलेश मिश्र, रामनयन वर्मा, मोहम्मद बाबू, कैफ और साहिल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed