फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cousin was murdered for girlfriend

प्रेमिका के लिए चचेरे भाई की कर दी थी हत्या

Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cousin was murdered for girlfriend
लालगंज पुलिस द्वारा धरे गये अपहरण कर हत्या के आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रेमिका से विवाह करने की राह में रोड़ा बने चचेरे भाई को युवक ने बहनोई के साथ मिलकर मार डाला। शव नहर में फेंकने के कारण नहीं मिल सका। हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतक की चप्पल बरामद हुई। लालगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रेमिका समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। घटना का खुलासा करने में पुलिस काफी दिनों से मशक्कत कर रही थी।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के मादामई निवासी कप्तान सरोज पुत्र रामफल सरोज 15 जुलाई को घर से गायब हो गया था। इस बात की सूचना रामफल ने 27 जुलाई के दिन पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। विवेचना के दौरान लालगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध ने बताया कि कप्तान सरोज के चाचा बाबूलाल का बेटा मनीष सरोज गांव की ही सोनम सरोज पुत्री केशलाल से प्यार करता था।
विज्ञापन

जिसका कप्तान सरोज विरोध करते हुए अपने चचेरे भाई मनीष को अक्सर डांटता रहता था। मनीष अपनी प्रेमिका से भी कप्तान की नाराजगी बताया करता था। मनीष से उसकी प्रेमिका सोनम ने कहा कि कप्तान को रास्ते से हटा दो , तभी वह उससे शादी करेगी। इसके लिए मनीष ने अपने बहनोई अशोक कुमार सरोज पुत्र रामनरेश सरोज निवासी ऐंठू थाना मानिकपुर की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई को मनीष बहाने से कप्तान को बुलाकर अपने साथ खनवारी ले गया। नहर के किनारे बैठकर तीनों ने शराब पी। इसके बाद बहनोई व साले ने मिलकर कप्तान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को खनवारी नहर में फेंक दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस घटना को अंजाम देने वाले मनीष तक पहुंच गई। पुलिस ने कर्रा किया तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मृतक के चचेरे भाई मनीष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खनवारी नहर के पास से मृतक की चप्पल बरामद कर ली। शव नहर में बह जाने के कारण पता नहीं चल सका। पुलिस ने मनीष सरोज व उसकी प्रेमिका सोनम सरोज और बहनोई अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed