फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में नहाने के दौरान सई नदी में डूबे चचेरे भाई, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 09 Aug 2020 07:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

अंतू इलाके में शनिवार शाम नहाने के दौरान चचेरे भाई सई नदी में डूब गए। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रातभर नदी में उनकी तलाश होती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को एक किशोर की लाश खीरीबीर घाट पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक दूसरे किशोर की तलाश जारी थी। प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम भी आ गई थी।

विज्ञापन

 
अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर निवासी उमेश सिंह करीब 25 दिन पहले अपने इकलौते बेटे कृष्णा के साथ मुंबई से घर आए थे। शनिवार की शाम कृष्णा (13) अपने चचेरे भाई जय उर्फ श्रेष्ठ सिंह (14) पुत्र धनंजय सिंह के साथ सई नदी की ओर गया था। इस दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। पानी अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे।

विज्ञापन

Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

किसी की नजर नहीं पड़ने के कारण दोनों डूब गए। उधर, रात आठ बजे तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को सई नदी खूंटाघाट की ओर जाते हुए देखने की जानकारी दी। जिसके बाद लोग नदी के घाट पर पहुंचे। नदी के किनारे दोनों के कपड़े पड़े थे। परिजन दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए बिलखने लगे।

Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

खबर मिलने पर अंतू पुलिस भी पहुंच गई। चूंकि उस समय काफी रात हो चुकी थी। इसलिए स्थानीय गोताखोर भी नदी में खोजबीन करने का साहस नहीं जुटा सके। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आईजी को पत्र भेजकर एक प्लाटून एसडीआरएफ की टीम भेजने का अनुरोध किया। रविवार की सुबह टीम खूंटाघाट पहुंचकर खोजबीन में जुट गई।

विज्ञापन

Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

इस दौरान कृष्णा का शव नगर कोतवाली के खीरीबीर घाट पर उतराया मिला। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। उधर, श्रेष्ठ सिंह की तलाश में एसडीआरएफ की टीम अंतू पुलिस के साथ जुटी रही। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि टीम लगी हुई है। आशंका है कि वह नदी के बहाव में आगे निकल गया हो। फिलहाल उसकी तलाश में टीम हर संभव प्रयास कर रही है।

Cousin immersed in Say river while bathing in Pratapgarh
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

मां के कलेजे का टुकड़ा और बहनों का दुलारा था कृष्णा 

अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर निवासी उमेश सिंह मुंबई में रहकर कामकाज करते हैं। उनका पूरा परिवार मुंबई में ही रहता है। कोरोना के चलते 25 दिन पहले वह इकलौते बेटे कृष्णा को लेकर घर आए थे। जबकि उसकी मां कुसुम, बहन अंशू व स्वाती मुंबई में ही हैं। कृष्णा परिवार का दुलारा था। बेटे के मौत की खबर सुनते ही कुसुम बेहोश हो गई। वह बेटे का आखिरी दीदार करने के लिए मुंबई से घर के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि जय उर्फ श्रेष्ठ सिंह भी अपनी मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह घर पर ही रहकर पढ़ाई करता था। उसकी एक बहन श्रुति है। मां वंदना व पिता धनंजय के साथ ही श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल है।

ईशीपुर में पसरा सन्नाटा

अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर निवासी राकेश सिंह मुंबई में व्यवसायी हैं। वह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता भी हैं। नदी में डूबने वाले दोनों किशोर उनके परिवार के ही हैं। दोनों के नदी में डूबने की खबर के बाद ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। कृष्णा की लाश मिलने के बाद केवल लोगों के करुण क्रंदन की आवाजें ही सन्नाटा तोड़ रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed