{"_id":"697312d7dbac6118ca02a82c","slug":"couple-going-to-take-bath-in-sangam-injured-in-road-accident-car-crashes-in-pratapgarh-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : संगम स्नान करने जा रहे दंपती सड़क हादसे में घायल, प्रतापगढ़ में कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : संगम स्नान करने जा रहे दंपती सड़क हादसे में घायल, प्रतापगढ़ में कार दुर्घटनाग्रस्त
Fri, 23 Jan 2026 11:49 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:49 AM IST
सार
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग स्थित राजगढ़ के समीप स्नानार्थियों की कार में टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त, दंपती घायल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग स्थित राजगढ़ के समीप स्नानार्थियों की कार में टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। अमेठी के गौरीगंज के श्रद्धालु अर्टिगा कार से वसंत पंचमी पर प्रयागराज संगम से स्नान कर रहे लौट रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के रास्ते सोनेट कार से श्रद्धालु गंगा स्नान करने जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ के समीप सुबह करीब छह बजे दोनों कारों में आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में अमेठी के दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को कपिल देव सिंह (42) और उनकी पत्नी नीलम सिंह (38) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल दंपती की स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण चिकित्सक एसआरएन प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन