फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: If the crowds gatheCoronaVirus:चौराहों पर भीड़ जुटी तो चौकी इंचार्ज पर गिरेगी गाजr at the intersections, the outpost will fall on the charge

CoronaVirus:चौराहों पर भीड़ जुटी तो चौकी इंचार्ज पर गिरेगी गाज

Fri, 10 Apr 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: If the crowds gatheCoronaVirus:चौराहों पर भीड़ जुटी तो चौकी इंचार्ज पर गिरेगी गाजr at the intersections, the outpost will fall on the charge
लॉकडाउन के दौरान अजीतनगर भैरोपुर में मार्च करती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
चौराहों पर अगर भीड़ एकत्रित हुई तो सीधे चौकी इंचार्ज पर गाज गिरेगी। यह बातें डीएम डा. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को शहर में सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद कही। चौक, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहे पर लगे सीसीटीवी ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम डा. रुपेश कुमार ने शहर का भ्रमण कर चौक, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहे सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। चौकी पहुंचकर रिकार्डिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम ने चौकी प्रभारियों को चेताया कि अगर चौराहों पर भीड़ लगी और सामाजिक दूरी को मेनटेन नहीं किया गया तो सीधे उनसे जवाब मांगा जाएगा। सुबह छह से दस बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए उमड़ने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामानों की खरीद करने वालों को कम-कम एक मीटर की दूरी पर खड़े होने और दुकानदारों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा है। चौकी प्रभारियों ने नियमित रूप से भ्रमण करने और आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की खरीद में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने को कहा है।

उन्होंने कहा कि भीड़ लगाने वाले और अनायास घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed