{"_id":"5e9c97098ebc3e6fe61a50f9","slug":"coronavirus-corona-freed-pratapgarh-second-report-of-deposits-also-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: कोरोना मुक्त हुआ प्रतापगढ़, जमातियों की दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: कोरोना मुक्त हुआ प्रतापगढ़, जमातियों की दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव
Sun, 19 Apr 2020 11:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बाबागंज में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रतापगढ़ फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है। रानीगंज के नरसिंहगढ़ के बाद अब डेरवा सबलगढ़ में मिले तीनों जमातियों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्हें सोमवार को प्रयागराज से जिला अस्पताल लाया जाएगा। अब जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं।
जिले से 264 संदिग्धों का सैंपल लेकर अब तक जांच के लिए भेजा गया। इनमें जमाती भी शामिल हैं। इनमे से तीन जमाती रानीगंज के नरसिंहगढ़ में कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए तो तीन डेरवा के सबलगढ़ में। ऐसे में जिले में कोरोना से पीड़ित छह मरीज मिले थे।
डीएम डा. रुपेश कुमार और सीएमओ एके श्रीवास्तव जमातियों के साथ उनके कारीबियों की पड़ताल कर सैंपल जांच के लिए भेजवाते रहे। कोरोना वायरस से पीड़ित छह लोगों को प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहले रानीगंज इलाके के नरसिंहगढ़ मस्जिद में मिले तीन जमातियों की दो रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
अब सबलगढ़ में मिले तीनों जमातियों की दो रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। ऐसे में अब प्रतापगढ़ जिला कोरोना मुक्त हो गया है। प्रयागराज से डेरवा में मिले तीनों जमातियों को सोमवार को जिला अस्पताल लाया जाएगा। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि कोरोना से पीड़ित सभी छह लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
उधर, सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात तक भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। रविवार को कोरोना के मरीजों की जांच और इलाज करने वाले कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही 20 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
चालीस लोगों की निगेटिव आई रिपोर्ट
रविवार को 6 स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 20 लोगों का प्रयागराज भेजा गया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शुक्रवार और शनिवार को जांच के लिए भेजे गए करीबी 40 लोगों का सैंपल निगेटिव आया है। रविवार को 6 स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 20 लोगों का सैंपल फिर लेकर सीएमओ ने जांच के लिए प्रयागराज भेजा है। इनमें चौखड़ा, मानधाता के हैंसी में तब्लीकी जमात में शामिल होकर लौटे लोगों का सैंपल भी था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।
सपाइयों ने बांटी खाद्य सामाग्री
प्रतापगढ़। रविवार को विश्वनाथगंज विधानसभा के कटरा गुलाब सिंह, हैंसी, खमपुर और शहर के आसपास पितईपुर, मकंद्रूगंज, भैरोपुर, अचलपुर आदि जगहों पर 200 जरूरतमंद लोगों को सपाइयों ने खाद्य सामाग्री वितरित की। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, सुषमा पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सतनाम कौर पूर्व अध्यक्ष महिला सभा, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, अरशद खान, सद्दाम हुसैन, नरेन्ंद्र पाल आदि मौजूद रहे।