फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona alert issued, half incomplete preparation

Pratapgarh News: कोरोना का अलर्ट जारी, आधी अधूरी तैयारी

Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona alert issued, half incomplete preparation
महिला अस्तपाल ओपीडी में कोविड नियमों की अनदेखी बगैर मास्क के चिकित्सक के इंतजार में बैठी महिलाए? - फोटो : PRATAPGARH
विदेशों में कोरोना के बढ़ते प्रभाव की खबरों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। जिले में अलर्ट जारी किया है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां आधी-अधूरी हैं और आम लोग भी बेपरवाह नजर आ रही है। बाजार में भीड़ जुट रही है, लेकिन न मास्क का प्रयोग कर रहे और न ही दो गज की दूरी बनाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में में प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज आ रहे हैं। पर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड वार्ड में ताला लटक रहा है। कोरोना की जांच शुक्रवार को शुरू हुई, लेकिन अस्पतालों को भेजे गए ऑक्सीजन कंसट्रेटर धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और गर्भवती महिलाओं में रहता है। महिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बराबर जुट रही है। स्कूल भी नियमित खुल रहे हैं और बच्चों के बीच दो गज की दूरी का अनुपालन कहीं पर नहीं कराया जा रहा है। लोगों की लापरवाही इसी तरह रही तो कोरोना से निपटना आसान नहीं होगा। यहां हर दिन सर्दी खांसी जुकाम के मरीज आ रहे हैं। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का नहीं दिखा पालन
मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर लोगों की भीड़ नजर आई, यहां पर भी कोरोना नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दिया। लोग पास-पास सटकर खड़े दिखाई दिए। किसी के चेहरे पर भी मास्क नजर नहीं आ रहा था।
डॉक्टर भी दिखे बेपरवाह
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी नजर आई। लेकिन यहां पर न तो किसी के चेहरे पर मास्क दिखाई दिया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।
वार्डों में भी नहीं हो रहा पालन
वार्ड में मरीजों को पूर्व की भांति ही भर्ती किया जा रहा है। मरीज एक दूसरे के बेड पर बैठे दिखाई दिए। कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। चिकित्सक भी इसका अनुपालन कराने में नाकाम दिखे।
कोविड वार्ड में लटक रहा ताला
मेडिकल कॉलेज के पुराने महिला अस्पताल में पहले कोरोना संक्रमित मरीजों के कोविड वार्ड बनाया गया था, जो बंद है। वार्डों में रखे उपकरण धूल फांक रहे हैं। जब कमरे को खोलने के लिए कहा गया तो अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने चाभी न होने की बात कहकर ताला खोलने से मना कर दिया। हालांकि भवन जर्जर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब वार्ड दूसरी जगह बनाने पर मंथन कर रहे हैं।
कोरोना को लेकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने को अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। ओपीडी में अभी से ही कोविड नियमों का पालन कराने और संदिग्ध पाए जाने पर कोरोना की जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। डॉ. आयदेश दीपक, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज

कोरोना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। डॉ. जीएम शुक्ला, सीएमओ

शहर के पंजाबी मार्केट में बगैर मास्क लगाये घूमते लोग। संवाद

शहर के पंजाबी मार्केट में बगैर मास्क लगाये घूमते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed