फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Controversy between two sides, fierce fighting

दो पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट

Fri, 28 Jun 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Controversy between two sides, fierce fighting
marpeet
कुनबे को पीटा, महिला से अभद्रता
विज्ञापन

मामला बढने पर दो वर्गों के लोग हुए आमने-सामने, बवाल के पहले पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
दो लोगों को लिया हिरासत में, तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। जेठवारा थाना क्षेत्र के औसानगंज में गुरुवार को जलनिकासी को लेकर एक कुनबे की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला अभद्रता की गई। साथ ही असलहे लहराए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण दोनों ओर से आमने-सामने हो गए। हालांकि बवाल के पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर सभी को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के औसानगंज निवासी श्यामलाल प्रजापति पुत्र गणेश प्रजापति गुरुवार को दरवाजे पर बरसात का पानी निकाल रहा था। पड़ोसी सरफराज व परवेज ने इसका विरोध करते हुए अपने दो साथियों के साथ श्यामलाल को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने दौड़े बेटे इंद्रपाल व बहू सुनीता को भी हमलावरों ने पीटा। सुनीता के साथ अभद्रता की। मारपीट के दौरान असलहा भी लहराया गया। बाहरी लोगों को देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते मामला दो समुदायों के लोगों का होने लगा। दोनों ओर से सैकड़ों लोग आमने-सामने हो गए। बवाल की खबर मिलने पर जेठवारा थानाध्यक्ष भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने श्यामलाल प्रजापति की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed