फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Contribution of the highest education to the country's creation: Brigadier Baldutt

देश के निर्माण में सबसे अधिक शिक्षा का योगदान : ब्रिगेडियर बालदत्त

Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Contribution of the highest education to the country's creation: Brigadier Baldutt
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इंटर कालेज में संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बालदत्त मिश्र व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने संस्थापक पंडित भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बालदत्त मिश्र ने कहा कि देश व समाज के निर्माण में सबसे अधिक शिक्षा का योगदान होता है। मजबूत शिक्षा व्यवस्था से ही हम राष्ट्र के सभी रचनात्मक सपनों को जिम्मेदार पीढ़ी के रूप में साकार होता हुआ देख सकेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने शिक्षाविदों से आह्वान करते हुए कहा कि मेधावियों को उनके सर्वश्रेष्ठ मुकाम को हासिल कराने के लिए शिक्षादान के प्रति निरपेक्ष प्रतिबद्धता की भी आज सबसे बड़ी जरूरत है। राज्यपाल ने विद्यालय के संस्थापक को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिटिश काल में भी देश की मौलिक जरूरत को समझते हुए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बेहतरीन आयाम को स्थापित करने में अपनी दूरदृष्टिता का महनीय योगदान समाज के लिए प्रस्तुत किया था। ग्रामीण अंचल में इस शिक्षण संस्थान के जरिए समाज को मजबूत भविष्य सौंपने के लिए स्व. भगवानदीन दुबे के सामाजिक व शैक्षिक योगदान को आगे बढ़ाना मौजूदा पीढ़ी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राष्ट्रीय विकास की बहुमुखी चमक गुणवत्तापरक शिक्षा पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वही देश व समाज नेतृत्व करने में सक्षम होगा, जिसके पास रचनात्मक स्पर्धा के क्षेत्र में सबसे बड़ी पूंजी के रूप में मजबूत शैक्षिक संसाधन रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बृजेश सौरभ व महामहिम राज्यपाल की धर्मपत्नी अतिविशिष्ट अतिथि नीलम मिश्रा ने भी स्व. भगवानदीन दुबे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ मिश्र ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश पांडेय ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद राज्यपाल की आरती उतारते हुए स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामकिशोर मिश्र, नवीन दुबे, मनोज दुबे, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संतोष दुबे, गोपाल शुक्ल, राजकिशोर शुक्ल, मनोज दुबे, शिवशंकर, माता प्रसाद शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र तिवारी, आलोक शुक्ल, अतुल मिश्र, राजकुमार दुबे, सुनील शुक्ल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक दिवस समारोह के दौरान मेधावियों व पूर्व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बालदत्त मिश्र व विधायक आराधना मिश्रा मोना विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्रनाथ त्रिपाठी व डॉ. श्यामनारायण पांडेय को अंगवस्त्रम् व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल की पत्नी नीलम मिश्रा ने विद्यालय के मेधावियों शुभम श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, पंकज पटेल, श्रेजल मिश्रा, प्रियांशू यादव, अमरजीत कोरी, मनभावन वर्मा, राणा अंशुमान सिंह, करिश्मा वर्मा, वैष्णवी मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा, संजू यादव, शिवि तिवारी, शिखा तिवारी, हिमांशू तिवारी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। नीलम मिश्रा ने कहा कि मेधावियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए जो भी आवश्कताएं विद्यालय को जरूरी होंगी, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।  

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बालदत्त मिश्र पहाड़पुर स्थित भगवानदीन दुबे इंटर कालेज के संस्थापक दिवस कार्यक्रम से पहले पत्नी नीलम मिश्रा के साथ अपनी ससुराल पहुंचे। महामहिम राज्यपाल डॉ. बालदत्त मिश्र की शादी विद्यालय के संस्थापक भगवानदीन दुबे की पौत्री नीलम के साथ हुई है। ससुराल में करीब पंद्रह मिनट रहने के बाद वह विद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां संस्थापक दिवस समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने आए थे। ससुराल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक राज्यपाल का धूमधाम से स्वागत किया गया।  

सगरासुंदरपुर। बीडी दुबे इंटर कालेज के संस्थापक दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल को सबसे पहले गार्ड आफ आनर दिया गया। मंच पर पहुचने से पहले पुलिसकर्मियों ने राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद राज्यपाल डॉ. बालदत्त मिश्र ने विधायक आराधना मिश्रा मोना के साथ विद्यालय के संस्थापक भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  
इनसेट---
मुलाकात करने पहुंचे डीएम और एसपी  
सगरासुंदरपुर। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात करने जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी पहुंचे। डीएम व एसपी राज्यपाल के कार्यक्रमस्थल तक तो नहीं पहुंचे, लेकिन ससुराल में जहां राज्यपाल कुछ देर के लिए गए थे। दोनों अफसर यहां मिलने पहुंचे। दोनों अफसरों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। डीएम व एसपी करीब दस मिनट तक राज्यपाल के पास रुके।  

बीएसएनएल का नेटवर्क शनिवार की सुबह अचानक गायब हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल शोपीस बन गए। दूर संचार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी यह तक नहीं बता सके कि खराबी कहां से आई है। सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के सीयूजी फोन पर लोगों की बात नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक मोबाइल का नेटवर्क दुरुस्त नहीं हो सका। जिससे लोग परेशान देखे गए। बीएसएनएल की खराबी कोई नई बात नहीं है। आए दिन नेटवर्क खराब रहना आम बात हो चुकी है। अफसरों से शिकायत के बाद भी मोबाइल की खराबी ठीक नहीं हो पा रही है। बार-बार नेटवर्क गायब होने से लोगों ने बीएसएनएल के सिम कार्ड का पोर्ट कराना शुरू कर दिए है। आए दिन खराबी से विभाग को लाखों रुपये के राजस्व के नुकसान का भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के प्रस्ताव पर दो सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। नेशनल हाईवे के बन जाने से अब पौराणिक स्थल बाबा घुइसरनाथधाम भी इससे जुड़ जाएगा। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कें द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर रामपुर खास की दो सड़कों को नेशनल हाईवे से जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए उन्होने कई बार व्यक्तिगत रूप से भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री मुलाकात की। जिसके बाद सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसकी सैद्घांतिक सहमति प्रदान कर दी है।


प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि भारत सरकार के अनुसचिव रामराज मीना की ओर से जारी किए गए अधिसूचना पत्र में जगदीशपुर से मंझनपुर वाया गौरीगंज, अठेहा, बाबा घुइसरनाथ धाम, लालगंज, संग्रामगढ़ की अनुमानित 134 किलोमीटर के एनएच की डीपीआर प्रदेश सरकार के माध्यम से मांगी है। वहीं दूसरे राजमार्ग के रूप में लालगंज से हंडिया वाया बाबूंगज, डेरवा, कटरा गुलाब सिंह के लिए अनुमानित 98 किलोमीटर के लिए नेशनल हाईवे की डीपीआर उपलब्ध कराने को कहा गया है। केंद्र सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल जाने के बाद आने वाले समय में अब दोनों नेशनल हाईवे के बनने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed